✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Cyber Crime: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में पुलिस को साइबर सुरक्षा के मोर्चे पर एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरोह ‘Solar Spider’ के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।बता दें कि गौतम
बुद्ध नगर के थाना साइबर क्राइम,थाना नॉलेज पार्क और मेरठ ज़ोन की विशेष साइबर कमांडो टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया। इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और इस मॉड्यूल से जुड़े दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और जांच में सामने आया कि यह गिरोह को-ऑपरेटिव बैंकों के सुरक्षा मानकों (Security Vulnerabilities) में सेंध लगाकर धोखाधड़ी करता था। ये आरोपी जानबूझकर शनिवार और रविवार (सप्ताहांत) को चुनते थे, ताकि बैंक बंद रहने के कारण ट्रांजेक्शन का पता देरी से चले। इनका लक्ष्य बैंकों से ₹60 से ₹80 करोड़ की बड़ी राशि को अवैध ‘म्यूल खातों’ में ट्रांसफर करना और फिर उसे क्रिप्टो करेंसी के जरिए विदेश भेजना था और पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने 7-8 मार्च के सप्ताहांत के दौरान गुजरात के एक को-ऑपरेटिव बैंक से ₹7 करोड़ की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर ली थी। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) के साथ समन्वय के कारण बैंकों को समय रहते अलर्ट कर दिया गया, जिससे करोड़ों रुपये की और अधिक चोरी होने से बचा ली गई।
‘Solar Spider’ पहले भी कई बड़े साइबर हमलों में शामिल रहा है!
पकड़े गए आरोपी कुख्यात थ्रेट एक्टर Solar Spider से जुड़े हैं। यह समूह पहले भी कई बड़े साइबर हमलों में शामिल रहा है। गौरतलब है कि इसी गिरोह की एक अन्य यूनिट को साल 2025 में भी गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।