Noida Authority का बड़ा फैसला : 4800 आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा ₹5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण ने अपने लगभग 4,800 आउटसोर्स कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत प्रत्येक कर्मचारी और उनके परिवार (अधिकतम 5 सदस्य) को ₹5 लाख तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। बता दें कि यह स्वास्थ्य बीमा योजना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जनरल इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से संचालित की जाएगी और इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी नोएडा और दिल्ली के अधिकांश प्रमुख निजी और सरकारी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकेंगे और बीमा कवरेज में कर्मचारी के अलावा उनके परिवार के अधिकतम 5 सदस्य शामिल होंगे, जिससे पूरे परिवार को एक सुरक्षित ‘स्वास्थ्य कवच’ प्राप्त होगा और प्राधिकरण का यह कदम आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि उन्हें किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के दौरान वित्तीय कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और यह निर्णय हाल ही में (मार्च 2026) प्राधिकरण की बैठक में लिया गया है, जो कर्मचारियों के हितों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.