जेवर में पर्यटन विकास का नया अध्याय, सती मंदिर और खेड़ा दैवत मंदिर का होगा कायाकल्प।

✍️ योगेश राणा

MLA Dhirendra Singh के प्रस्ताव को मंजूरी, जेवर के धार्मिक स्थलों पर होगा करोड़ों का विकास।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जेवर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर, कासना स्थित प्राचीन सती मंदिर और दनकौर के खेड़ा दैवत मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए विशेष धनराशि आवंटित की गई है। बता दें कि पर्यटन मंत्री ने कासना के सती मंदिर और दनकौर के खेड़ा दैवत मंदिर को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए विधायक के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं और सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे और एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के आगामी संचालन (अनुमानित मार्च 2026) के साथ ही जेवर एक वैश्विक पहचान केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह एयरपोर्ट न केवल परिवहन बल्कि क्षेत्र में होटल, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन के नए अवसर खोल रहा है और
जेवर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और उत्तर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है और इन घोषणाओं से स्थानीय विरासत को नई गति मिलेगी और विदेशी पर्यटकों के लिए भी ये स्थल आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

पर्यटन और विकास का भविष्य जेवर: विधायक धीरेंद्र सिंह

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से आगरा और मथुरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो
जाएगी,जिससे जेवर क्षेत्र पूरे उत्तर भारत के पर्यटन का प्रवेश द्वार बन जाएगा। सरकार की ‘मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना’ के तहत इन धार्मिक स्थलों का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.