दिल्ली के एंबिएंस मॉल का छत गिरी


नई दिल्ली।
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एंबिएंस मॉल में छत का एक हिस्सा गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मॉल बंद था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मॉल के एक अधिकारी ने कहा कि मॉल में नवीनीकरण का काम चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान छत का एक हिस्सा गिर गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार शीर्ष मंजिल पर एंबिएंस मॉल के तीसरी मंजिल पर सेंट्रल हॉल की छत लगभग 12 बजकर 45 मिनट पर आंशिक रूप से ढह गई। छत ढहने से खंड के चारों ओर मलबा फैल गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है।
बता दें कि दिल्ली के एंबिएंस मॉल की यह घटना नोएडा एक्सटेंशन के एक शॉपिंग मॉल में पांचवीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौत के एक दिन बाद हुई है।