Nupur controversy : अमेरिका ने की नूपुर व नवीन की निंदा,सरकार की हुई तारीफ


नई दिल्ली :- पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर विवादित टिप्पणी के मामले में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (USA) की तरफ से बयान आया है।जिसमें अमेरिका ने नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल की विवादित टिप्पणियों की निंदा की है। तो वहीं बीजेपी ने इन दोनों नेताओं पर जो कार्रवाई की है उस पर खुशी जताई है। नुपूर और नवीन की टिप्पणियों के बाद देश के साथ साथ विदेशों में भी हंगामा मचा दिया है। अमेरिका का ये बयान विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दोनों ही नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना की है।
नेड प्राइस ने अपने बयान में कहा है कि हम बीजेपी के दो अधिकारियों द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा करते हैं लेकिन हमें ये जानकार खुशी हुई है कि पार्टी ने सार्वजनिक रूप से उन टिप्पणियों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम धर्म या आस्था की स्वतंत्रता सहित मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर भारत सरकार के साथ वरिष्ठ स्तर पर नियमित रूप से जुड़ते रहे हैं और हम भारत को मानवाधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।


ज्ञात हो कि पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद देश विदेश में बवाल मच गया। इसके बाद बीजेपी ने अपने नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया था और उनके बयान पर बीजेपी ने निंदा की थी। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने बयान जारी करके कहा था कि बीजेपी किसी धर्म या धर्म से जुड़े व्यक्ति को लेकर दिए गए अपमानजनक बयान की निंदा करती है। अमेरिका ने इसी बात को लेकर मोदी सरकार के लिए खुशी जाहिर की है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *