Noida News : सीमा हैदर ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे


:- सचिन संग फहराया तिरंगा, माथे पर जय माता दी की चुनरी ओढ़ तिरंगा साड़ी मे लगाए जयकारे


नोएडा :- पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने सचिन के साथ मिलकर रविवार को हर घर तिरंगा कैंपन में हिस्सा लिया। सीमा ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए। वहीं, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान तिरंगा थीम की साड़ी पहने सीमा ने अपने माथे पर जय माता दी की चुनरी भी बांध रखी थी । इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  रविवार को ग्रेटर नोएडा में सीमा और सचिन ने अधिवक्ता एपी सिंह के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान सीमा ने जमकर वन्दे मातरम बोला। सीमा और सचिन के अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि सीमा ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। रविवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई है। इस अभियान से पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर भी जुड़ गई हैं। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह सीमा और सचिन के घर रबूपुरा पहुंचे थे। एपी सिंह ने सीमा और सचिन से काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद सीमा सचिन और बच्चों ने मिलकर अधिवक्ता एपी सिंह के साथ घर की छत पर ही तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान सचिन के पिता नेत्रपाल भी मौजूद रहे। सीमा ने कहा कि वह भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन कर रही हैं। इस अभियान में भाग लेने के लिए ही उन्होंने अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया है। इस दौरान सीमा पूरी तरह भारतीय संस्कृति में नजर आईं। सीमा हैदर ने तिरंगा फहराते समय तिरंगा प्रिंट की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही अपने माथे पर जय माता दी की चुनरी भी बांधी हुई थी। सीमा ने गले में तिरंगे की तरह ही चुन्नी लपेटी थी। इस दौरान सभी के हाथों में तिरंगा नजर आ रहा था। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि सीमा का अभी तक कोई भी फेसबुक अकाउंट नहीं है। सीमा का केवल एक यूट्यूब अकाउंट है और एक इंस्टाग्राम अकाउंट है। उन्होंने कहा कि सीमा के नाम से गलत अकाउंट बनाकर लोग मिस गाइड कर रहे हैं, जो गलत है। सीमा ने भी कहा कि वह किसी भी फि ल्म में काम नहीं कर रही है। जो डायरेक्टर मुझसे मिलने के लिए आए थे, वह भी वकील साहब का नाम लेकर ही आए थे। अभी तक किसी तरह की फिल्म बनाने की उन्हें जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि अमित जानी ने सीमा हैदर से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि वह सीमा सचिन की लव स्टोरी पर एक फिल्म बना रहे हैं। जिसको लेकर नोएडा में ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं। अमित जानी ने फिल्म का नाम कराची टू नोएडा बताया था।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]