October 13, 2026

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्तों का हमला

IMG-20230814-WA0010

झांसी |

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झारखड़िया मोहल्ले में रविवार शाम कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को नोच-नोचकर घायल कर दिया। वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। घायल बच्चे को परिजनो ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से मोहल्लेवासियों में दहशत है।

आपको बता दें कि सूरज गुप्ता का सात वर्षीय बेटा राज गुप्ता रविवार शाम को घर के बाहर खेलने गया था।शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहा था तभी पीछे से आ रहे कुत्तों के झुंड ने उसे घेर कर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बच्चा डरकर नीचे गिर पड़ा। खूंखार कुत्तों का झुंड उसके ऊपर टूट पड़ा। कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और हमलावर कुत्तों को भगाया। तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Author

You may have missed