न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा। 3 मार्च 2026 को साल के पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण के कारण उत्तर प्रदेश के नोएडा सहित देशभर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,ग्रहण से 9 घंटे पहले ‘सूतक काल’ शुरू हो जाता है जिसे अशुभ माना जाता है।
बता दें कि भारत में सूतक काल आज सुबह 06:20 AM से शुरू हो गया है, जो शाम को ग्रहण समाप्ति तक जारी रहेगा और सूतक लगने के साथ ही नोएडा के प्रसिद्ध मंदिरों जैसे सनातन धर्म मंदिर, इस्कॉन मंदिर और सेक्टर के स्थानीय मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं और नोएडा में चंद्र ग्रहण दोपहर 03:20 PM से शुरू होकर शाम 06:47 PM तक रहेगा और ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम लगभग 07:00 PM के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण (स्नान और गंगाजल छिड़काव) किया जाएगा, जिसके बाद आरती होगी और कपाट फिर से खोले जाएंगे।
आज चंद्रमा गहरे लाल रंग में नज़र आएग!
इस बार यह ‘ब्लड मून’ (Blood Moon) के रूप में दिखाई देगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा गहरे लाल रंग का नजर आएगा और
सूतक काल के दौरान क्या करें और क्या न करें!
भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें और इस दौरान भोजन करने और पकाने की मनाही होती है, हालांकि बुजुर्गों और बीमारों के लिए छूट है और गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्तुओं (जैसे सुई, कैंची) के उपयोग से बचने की सलाह दी जाती है।