✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय सेक्टर-6 में भारतीय किसान यूनियन मंच के पदाधिकारियों ने नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) श्री कृष्णा करुणेश से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान किसान नेताओं ने सीईओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कृष्णा करुणेश ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों और गांवों से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों और नोएडा प्राधिकरण के बीच किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा और आपसी संवाद व समन्वय को मजबूत किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि किसान नोएडा शहर के विकास के साथ-साथ अपने और अपने बच्चों के भविष्य का भी विकास चाहता है। उन्होंने मांग की कि किसानों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ गांवों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि विकास की प्रक्रिया में किसान खुद को उपेक्षित महसूस न करें।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक प्रमोद त्यागी, चरन सिंह प्रधान, सुरेन्द्र प्रधान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, मुनेश प्रधान, सोनू लोहिया, बीर सिंह टाइगर, आशीष चौहान, मास्टर बीर सिंह, रिंकू यादव, लोकैश चौहान, उमेश चौहान, प्रिंस भाटी, अमन चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।