सेक्टर-39 पुलिस और सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा की थाना सेक्टर-39 पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 06 शातिर अभियुक्तों को सेक्टर-82 कट के पास से गिरफ्तार किया है और पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान समीर (उर्फ दाऊद), सालिम, आजाद, सलीम, मोहसीन और मो. फैसल के रूप में हुई है।पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई तीन कारें और अपराध में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की है।

बरामदगी का विवरण

03 चोरी की कारें: गाजियाबाद से चोरी हुई मारुति ब्रेजा (UP14EE9593), नोएडा से चोरी ब्रेजा और जयपुर (राजस्थान) से चोरी हुई बिना नंबर की स्विफ्ट।अपराध में प्रयुक्त वाहन: एक हुण्डई ओरा कार (HR38AF2407), जिसका उपयोग रैकी के लिए किया जाता था‌ औरतकनीकी उपकरण गाड़ियों के लॉक तोड़ने और सॉफ्टवेयर हैक करने के लिए OBD Star की-प्रोग्रामर, GPS जैमर, 6 टी-लॉक ब्रेकर और अन्य औजार सहित दो फर्जी नंबर प्लेट (DL9CAL7274 और UP32HX1102) बरामद हुई है।

अपराध का तरीका (मोडस ऑपरेंडी)-?

पूछताछ में गिरोह ने स्वीकार किया कि वे टैक्सी (हुण्डई ओरा) का उपयोग करके दिल्ली-NCR में दिन-रात रैकी करते थे और यह लोग की-प्रोग्रामर की मदद से आधुनिक कारों के लॉक और सॉफ्टवेयर सिस्टम को क्रैक कर लेते थे और चोरी के तुरंत बाद गाड़ी में GPS जैमर लगा देते थे ताकि पुलिस या मालिक गाड़ी की लोकेशन न ट्रैक कर सके और इन गाड़ियों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर राजस्थान और हरियाणा के मेवात जैसे इलाकों में ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई नोएडा पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध चल रही ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा है।