नोएडा में प्रशासनिक सर्जरी : कानून-व्यवस्था को धार देने के लिए 7 एसीपी का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 7 ACP के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी भी नए अधिकारी को सौंपी गई है। देखिए किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट में तैनात 7 सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सर्किलों में नई तैनाती की गई है, वहीं महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी भी नए अधिकारी को सौंपी गई है। बता दें कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से आगामी दिनों में तीनों जोन में पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को नई गति मिलेगी।

तबादले की पूरी सूची इस प्रकार है!

संचित शर्मा: इन्हें ग्रेटर नोएडा के एसीपी-1 के पद से स्थानांतरित कर अब सेंट्रल नोएडा का एसीपी-2 बनाया गया है।

डॉ. रवि शंकर: ग्रेटर नोएडा में एसीपी-3 की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. रवि शंकर को अब नोएडा का एसीपी-1 नियुक्त किया गया है।

सिद्धार्थ गौतम: पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सिद्धार्थ गौतम को सेंट्रल नोएडा के एसीपी-1 की कमान सौंपी गई है।

कमलेश कान्त: कमलेश कान्त को नई जिम्मेदारी देते हुए सेंट्रल नोएडा का एसीपी-3 बनाया गया है।

अनुराग कुमार सिंह: इन्हें पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर ग्रेटर नोएडा का एसीपी-1 नियुक्त किया गया है।

शिव नारायण वैश्य: शिव नारायण वैश्य को अब ग्रेटर नोएडा के एसीपी-3 का कार्यभार सौंपा गया है।

दीपांशी राठौर: श्रीमती दीपांशी राठौर को कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Author