Noida Police Action : सोशल मीडिया पर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार।

नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए 6 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापन देकर बेरोजगारों को देश-विदेश के क्रूज शिप में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। बता दें कि पुलिस ने सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम बिजनेस पार्क में छापेमारी कर 2 पुरुषों और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाला है 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 CPU, 05 कीबोर्ड, 04 माउस और 01 राउटर और 02 मोहर (स्टैम्प), 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड और धोखाधड़ी से जुड़े अन्य कागजात भारी सामान बरामद हुआ है और मौके से सरीम खान (मुख्य आरोपी),शोएब खान (मुख्य आरोपी),रितिका,मन्तसा अब्बासी,फातिमा,खुशी उर्फ खुशबू को गिरफतार किया गया है।

कैसे करते थे धोखाधड़ी एडीसीपी नोएडा ने बताया!

एडिशनल डीसीपी मनीष सिंह ने बताया कि यह लोग M/S RECRUITE SERVICE नाम की कंपनी के जरिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर”WE ARE HIRING” के पेड विज्ञापन चलाते थे और विज्ञापन देखकर जब बेरोजगार युवा फॉर्म भरते,तो उनकी डिटेल्स (फोन नंबर, ईमेल) गिरोह के पास पहुँच जाती थी और आरोपी उन युवाओं से संपर्क कर नौकरी पक्की करने के नाम पर 40,000 से 60,000 रुपये तक वसूलते थे और पैसे लेने के बाद, विश्वास जीतने के लिए ये पीड़ितों को ईमेल पर फर्जी जॉइनिंग लेटर भेज देते थे और सेक्टर-113 पुलिस ने गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर इस फर्जी ऑफिस को पकड़ा। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि अब तक इन्होंने कितने लोगों से कितनी रकम ठगी है और इनके गैंग में क्या कुछ और लोग भी शामिल हैं।