Noida News : यामाहा मोटर ने CSR के तहत सरकारी अस्पताल को दी अत्याधुनिक मशीनें।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा। जापान की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी इंडिया यामाहा मोटर (IYM) प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि यामाहा मोटर्स ने सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक और फिजियोथेरेपी विभाग के लिए अत्याधुनिक मशीनें और चिकित्सा उपकरण दान किए हैं। इन मशीनों के आने से अब मरीजों को आधुनिक तकनीक से इलाज मिल सकेगा और इन नई मशीनों और उपकरणों का औपचारिक उद्घाटन एक विशेष समारोह में किया गया। इस अवसर पर यामाहा मोटर के कॉर्पोरेट डायरेक्टर श्री अत्सुशी नागशिमा विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम में अत्सुशी नागशिमा के साथ कंपनी के CSR हेड श्री विनय गुप्ता, श्री कौशल कुमार तिवारी और श्री श्यामल कुमार आचार ने भी शिरकत की और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और यामाहा का यह कदम न केवल अस्पताल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर उन मरीजों के लिए भी वरदान साबित होगा जो निजी केंद्रों में महंगी फिजियोथेरेपी या ब्लड बैंक सेवाओं का खर्च नहीं उठा सकते।

सीएमएस ने यामाहा मोटर्स कार्य की सराहना!

अस्पताल की CMS डॉ. अजय राणा ने यामाहा मोटर्स की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन आधुनिक मशीनों की मदद से मरीजों को बेहतर और सटीक इलाज मिलेगा, जिससे फिजियोथेरेपी और रक्त संचार से जुड़ी सेवाओं में काफी सुधार होगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.