Noida Authority के खिलाफ फूटा गुस्सा, सर्फाबाद में ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा के सेक्टर-73, सर्फाबाद में स्थित यदु पब्लिक स्कूल के सामने स्थानीय लोगों और ग्रामीणों द्वारा नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और सड़क को जाम किया गया है। बता दें कि स्थानीय निवासियों में नोएडा प्राधिकरण के प्रति भारी रोष है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में जल भराव,टूटी सड़कें और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिसे प्राधिकरण लंबे समय से नजरअंदाज कर रहा है और सर्फाबाद से यदु पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी जलभराव (Waterlogging) की समस्या बनी रहती है,जिससे स्कूली बच्चों,अभिभावकों और स्थानीयनिवासियों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है और परेशान लोगों ने स्कूल के सामने वाली मुख्य सड़क पर जमा होकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया और प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की।

यातायात पुलिस लोगों को मनाने में जुटी!

इस विरोध प्रदर्शन के कारण आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.