नोएडा पुलिस कमिश्नरी को नया संयुक्त पुलिस आयुक्त मिल गया है। तेजतर्रार IPS अधिकारी संकल्प शर्मा को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवरिया में उपद्रवियों को खदेड़ने वाला उनका ‘सिंघम’ अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब उनके अनुभव पर नोएडा की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी होगी।
नोएडा न्यूज़ | योगी सरकार ने 3 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2012 बैच के तेजतर्रार IPS अधिकारी संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Commissioner of Police – JCP) नियुक्त किया है। संकल्प शर्मा इससे पहले कानपुर नगर में JCP के पद पर तैनात थे। नोएडा में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उन्हें एक बार फिर इस हाई-प्रोफाइल कमिश्नरी में सेवा देने का मौका मिला है। बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कानपुर में अपनी सेवाएं दे रहे IPS संकल्प शर्मा को नोएडा पुलिस कमिश्नरी की एक बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके आने से नोएडा पुलिस महकमे में नई रणनीतियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, जालौन के DIG संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर का नया JCP बनाया गया है।IPS संकल्प शर्मा की गिनती उत्तर प्रदेश के उन अफसरों में होती है जो सिर्फ दफ्तर में बैठकर आदेश नहीं देते, बल्कि खुद मैदान में उतरते हैं। देवरिया में तैनाती के दौरान एक प्रदर्शन के वक्त उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए उनका खुद डिवाइडर फांदकर दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था, जिसने उन्हें जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था।मूल रूप से जयपुर, राजस्थान के रहने वाले संकल्प शर्मा पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रहे हैं। उन्होंने IIT रुड़की से केमिकल इंजीनियरिंग में B.Tech और M.Tech की डिग्री हासिल की है। दो बार यूपीएससी में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास (2012 बैच) में सफलता का परचम लहराया।संकल्प शर्मा का निजी जीवन भी खाकी से जुड़ा है। उनकी शादी शालिनी अग्निहोत्री से हुई है, जो हिमाचल प्रदेश कैडर की 2012 बैच की ही एक बेहद चर्चित और तेजतर्रार IPS अधिकारी हैं। इन दोनों की मुलाकात हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।
नोएडा से पुराना नाता-?
संकल्प शर्मा के लिए नोएडा कोई नया क्षेत्र नहीं है, वे इससे पहले भी नोएडा में अपनी सेवाएं (DCP व अन्य पदों पर) दे चुके हैं। देवरिया, आजमगढ़, बस्ती और बदायूं जैसे संवेदनशील जिलों में बतौर एसपी (SP) काम करने का उनका अनुभव नोएडा जैसे व्यस्त और टेक-सैलरी (Tech-savvy) शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को एक नया आयाम देगा।