✍️ योगेश राणा
ग्रुप हाउसिंग व औद्योगिक विभागों का अनुभव, नोएडा को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ।
Noida Authority: उत्तर प्रदेश शासन ने नवीन कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी (OSD),यूपीसीडा के स्थानांतरण आदेश में संशोधन किया है। बता दें कि इससे पूर्व, शासन ने
दिनांक 29.01.2026 द्वारा उन्हें ग्रेटर नौएडा में सम्बद्ध करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन अब शासन ने आदेश को संशोधित करते हुए श्री सिंह को अब नौएडा में सम्बद्ध (Attach) किया गया है।
नोएडा प्राधिकरण में क्यों हुई वापसी!
यह निर्णय श्री सिंह की विषम पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और श्री सिंह पूर्व में ग्रेटर नौएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) में तैनात रहे हैं, जहाँ उन्होंने ग्रुप हाउसिंग और औद्योगिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला था।