✍️ न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
नोएडा स्थित स्नातकोत्तर बाल चिकित्सा संस्थान (Post Graduate Institute of Child Health – PGICH) और D-NCD (NGO) के बीच बच्चों के लिए पेलिएटिव केयर (Palliative Care) सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। बता दें कि संस्थान में आने वाले गंभीर बीमारियों, विशेष रूप से कैंसर से पीड़ित जरूरतमंद बच्चों को उच्च श्रेणी की पेलिएटिव केयर सुविधाएं प्रदान करना है और यह समझौता संस्थान के निदेशक और D-NCD के निदेशक के बीच संपन्न हुआ और पेलिएटिव केयर के तहत मरीजों के दर्द प्रबंधन, शारीरिक कष्टों से राहत और मनोवैज्ञानिक सहायता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और MoU होने के बाद अब आवश्यक संसाधन और उपकरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द मरीजों को यह सेवा मिलनी शुरू हो सके।
चाइल्ड पीजीआई है विशेष संस्थान!
PGICH नोएडा (सेक्टर-30) में स्थित उत्तर प्रदेश सरकार का एक स्वायत्त संस्थान है, जो बच्चों के लिए सुपर स्पेशियलिटी उपचार और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र है। यहाँ पहले से ही पीडियाट्रिक हेमेटो-ऑन्कोलॉजी विभाग संचालित है, जहाँ हर साल सैकड़ों कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज होता है।