✍️ योगेश राणा
UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 आईएएस (IAS) और 4 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ लोकेश एम और पूर्व ओएसडी महेंद्र प्रसाद को नई नियुक्तियाँ दी गई हैं,जो पिछले कुछ समय से प्रतीक्षा सूची (Waitlist) में चल रहे थे।बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार,नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे इन चर्चित अधिकारियों को अब लखनऊ मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में तैनात किया गया है। आईएएस लोकेश एम नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ लोकेश एम, जिन्हें जनवरी 2026 में नोएडा मेट्रो कैलेंडर विवाद और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पद से हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया था, उन्हें अब सचिव, लोक निर्माण विभाग के पद पर नई तैनाती मिली है वहीं आईएएस महेंद्र प्रसाद नोएडा प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी और एनएमआरसी के पूर्व कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव, पुनर्गठन समन्वय विभाग के पद पर तैनात किया गया है। महेंद्र प्रसाद को भी मेट्रो कैलेंडर में अपनी फोटो छपवाने के विवाद के बाद जनवरी में पद से हटा दिया गया था और इस सूची में प्रकाश बिंदु इन्हें नया गृह सचिव (Secretary Home) बनाया गया है और सुरेंद्र कुमार कानपुर मंडल में अपर आयुक्त (Additional Commissioner) के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ लोकेश एम सहित नोएडा प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी महेंद्र प्रसाद को भी मिली नवीन तैनाती। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात किये अधिकारियों के तबादले। इस तबादले में सबसे अधिक चर्चा आईएएस लोकेश एम एवं आईएएस महेंद्र प्रसाद की राही।