Noida Police का बड़ा खुलासा : MNC में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा।

:- MYWORKDAYJOBS साइट से डेटा चोरी कर करते थे जॉब फ्रॉड

Noida police : गौतमबुद्ध नगर की बिसरख थाना पुलिस ने मल्टीनेशनल कंपनियों (MNC) में ऊंचे सालाना पैकेज पर नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना विकास डाबर सहित उसके दो साथियों अरुण कुमार और वैभव कुमार को इटेड़ा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। बता दें कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी MYWORKDAYJOBS.COM जैसी साइट्स से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का डेटा चोरी करते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य नामी कंपनियों के मिलते-जुलते फर्जी ईमेल आईडी (MAILHOSTINGR.COM के जरिए) तैयार करते थे। अभ्यर्थियों को झांसे में लेने के लिए ये लोग हूबहू कंपनी के लोगो (Logo) वाले फर्जी ऑफर लेटर ईमेल करते थे और विश्वास जीतने के बाद, आरोपी ‘टोकन मनी’ और फिर कमीशन के नाम पर लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। जब पीड़ित जॉइनिंग के लिए कंपनी पहुंचता, तो ये तकनीकी कारणों का हवाला देकर उसे गुमराह करते रहते थे और गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास डाबर (हिसार, हरियाणा), अरुण कुमार और वैभव कुमार रूप में हुई है और पुलिस ने इनके कब्जे से 01 सीपीयू, 01 मॉनीटर, 01 की-बोर्ड, 01 माउस, 03 मोबाइल फोन और 06 फर्जी जॉब ऑफर लेटर (अल्टाँस और नॉर्थवेस्ट रेवेन्यू साइकिल मैनेजमेंट कंपनी के नाम पर) और 7600 रुपये नकद बरामद किया है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने क्या कुछ बताया!

मामले की जानकारी देते हुए शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस उपायुक्त (DCP), सेंट्रल नोएडा ने बताया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बना रहा था। ये लोग तकनीकी कौशल का उपयोग कर नामी कंपनियों की हुबहू ईमेल आईडी और लेटरहेड तैयार करते थे ताकि अभ्यर्थी को कोई शक न हो। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। हम इनके बैंक खातों और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।”

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.