हॉर्न बजाने का किया विरोध, सीने पर चली ताबड़तोड़ गोलियां


अलीगढ़।
कुछ दबंगों द्वारा मोटरसाइकिल का हॉर्न तेज बजाने का विरोध करना एक दुकानदार को इस कदर भारी पड़ा कि उसकी हत्या कर दी गई। दबंगों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए हैं।
एसएसपी कला निधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25 नवंबर को थाना क्वार्सी के सुरेंद्रनगर चौकी के सुरेंद्रनगर में अशोक जी की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी, इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज तला से तथा सर्विलांस का प्रयोग करते हुए घटना का सफल अनावरण 18 घंटे के अंदर किया गया है, इस घटना में अब तक तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, पकड़े गए सभी आरोपी नई उम्र के हैं, तथाआपस में दोस्त हैं, एक अन्य आरोपी आयुष सिकंदराओं का रहने वाला है, जिसके द्वारा गोली चलाई गई उसका अलीगढ़ आना-जाना लगा रहता है, इसी की इसमें मुख्य भूमिका बताई गई है, जो मृतक हैं उनके भतीजे कल वहां रोड पर खड़े हुए थे, इस दौरान आरोपी जब रोड से निकल रहे थे ,हॉर्न बजाने को लेकर कहां सुनी हुई है, और उसके बाद आयुष ने अपने दोस्तों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया है, घटना में जो बुलट प्रयोग की गई थी उस बुलेट को भी पुलिस ने बरामद कर दिया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]