Noida News : ग्रेटर नोएडा शादी समारोह के दौरान समधि ने मारी समधि को गोली


नोएडा :- उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान गोली मारने की खबर सामने आई है। दरअसल यह सारा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत बिसरख गांव के अशोक फार्म हाउस का है। यहां अपने दोस्त की बेटी की शादी मे शामिल होने आए पिता के दोस्त को गोली मार दी गई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते दौरान अशोक उर्फ बुद्धु प्रधान की रास्ते में मौत हो गयी। इत्तेफाक से फार्म हाउस के मालिक का नाम भी अशोक है। लेकिन मृतक अशोक यादव अलग है जिन्हें गोली मारी गयी है। वह नोएडा के होशियारपुर गांव का रहने वाला है।

क्या है पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को थाना बिसरख क्षेत्र में विनोद यादव की बेटी की शादी थी। जिसमें विनोद यादव का दोस्त अशोक यादव निवासी होशियारपुर, शादी समारोह में आया था। दूसरा पक्ष शेखर जो हापुर सिंभावली क्षेत्र के गांव रजवाड़ा का रहने वाला है वह भी शादी समारोह में आया हुआ था। यह दोनों आपस में समधि है। शेखर की बेटी की शादी अशोक यादव के बेटे से हुई थी। मगर अब आपस में दोनों परिवारों का विवाद चल रहा है। दोनों लोग शादी में आए थे किसी बात पर कहा सुनी के बाद शेखर ने होशियारपुर निवासी अशोक यादव उर्फ बुद्धु प्रधान को गोली मार दी। अस्पताल जाते वक्त अशोक यादव की मृत्यु हो गई और शेखर फरार। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]