नोएडा पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, खोए आभूषण लौटे और गुमशुदा छात्र सकुशल मिला।

✍️ योगेश राणा

:- नोएडा पुलिस बनी संकटमोचक, दो परिवारों की चिंता की खत्म

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

गौतमबुद्धनगर पुलिस (नोएडा पुलिस) द्वारा दो अलग-अलग थानों के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई करते हुए जनहित में सराहनीय कार्य किए गए‌ और इन दोनों ही मामलों में पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता के लिए स्थानीय जनता और परिजनों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

थाना ईकोटेक-3: खोए हुए आभूषणों की बरामदगी

ग्राम हबीबपुर में के.के. फूड के पास एक व्यक्ति की पत्नी के कान के झुमके, गले का मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल कहीं गिर गए थे और सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक-3 की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों (CCTV Footages) का गहन अवलोकन किया गया और पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद खोए हुए सभी आभूषणों को सकुशल बरामद कर लिया और संबंधित व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया।

थाना ईकोटेक प्रथम: गुमशुदा छात्र की सुरक्षित वापसी!

ग्राम अमरपुर का निवासी, कक्षा-9 का एक 14 वर्षीय छात्र शाम के समय ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा और थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने सूचना पर तत्परता दिखाई औऊ स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई और पुलिस ने छात्र को सकुशल तलाश लिया और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया।