मेट्रो हॉस्पिटल के डॉ. आकाश मिश्रा की टीम ने की अवेक ब्रेन सर्जरी।

✍️ योगेश राणा

:- फ्रंटल लोब के विशाल ट्यूमर को होश में रहते निकाला, मरीज पूरी तरह सुरक्षित

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा के न्यूरोसाइंसेज़ विभाग ने एक बार फिर अपनी तकनीकी उत्कृष्टता और चिकित्सा विशेषज्ञता का लोहा मनवाया है। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आकाश मिश्रा के नेतृत्व में अस्पताल ने एक 45 वर्षीय पुरुष मरीज की’अवेक ब्रेन सर्जरी’ (Awake Brain Surgery)को सफलतापूर्वक संपन्न किया है।

बता दें कि 45 वर्षीय पुरुष को मस्तिष्क के फ्रंटल लोब (Frontal Lobe) में एक विशाल ट्यूमर के साथ भर्ती किया गया था और ट्यूमर के कारण दिमाग पर अत्यधिक दबाव था, जिससे मिडलाइन शिफ्ट और हर्निएशन का गंभीर खतरा बना हुआ था और ऐसी स्थिति में न्यूरोलॉजिकल क्षति की संभावना बहुत अधिक होती है और यह जटिल ऑपरेशन डॉ. आकाश मिश्रा (सीनियर कंसल्टेंट -ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी) द्वारा किया गया और डॉ.आकाश मिश्रा के अनुसार, उच्च जोखिम के बावजूद सटीक न्यूरोसर्जरी क्रियान्वयन के कारण मरीज को बिना किसी न्यूरोलॉजिकल कमी (Deficit) के स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया है और मेट्रो हॉस्पिटल की यह उपलब्धि जटिल न्यूरोसर्जिकल चुनौतियों से निपटने की उनकी क्षमता को दर्शाती है।

अवेक ब्रेन सर्जरी की विशेषता!

इस तकनीक में मरीज को पूरी तरह बेहोश करने के बजाय सर्जरी के दौरान मरीज से बात की जाती है ताकि उसकी बोलने, समझने, सोचने और शरीर की गतिविधियों (Movement) की निरंतर जांच हो सके और महत्वपूर्ण ब्रेन फंक्शंस (Speech/Motor areas) को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को अधिकतम सीमा तक निकाला जा सकता है और इससे सर्जरी के बाद होने वाले स्थायी न्यूरोलॉजिकल नुकसान का खतरा काफी कम हो जाता है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.