न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं सलेमपुर के पूर्व विधायक काली प्रसाद का नोएडा स्थित क्रिस्टल पाठशाला में आगमन हुआ। संस्थान परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में क्रिस्टल पाठशाला का कार्य प्रेरणादायक – काली प्रसाद
इस अवसर पर काली प्रसाद ने क्रिस्टल पाठशाला द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जा रहे रोज़गारपरक पाठ्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और कौशल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्रिस्टल पाठशाला युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम के दौरान काली प्रसाद ने संस्थान में संचालित विभिन्न कोर्सों की जानकारी ली और विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, स्पोकन इंग्लिश, मीडिया एवं डिजिटल स्किल्स से जुड़े प्रशिक्षण को युवाओं के भविष्य के लिए उपयोगी बताया।
इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर राहुल पाल, अकादमिक डायरेक्टर काजल बंसल, मीडिया प्रतिनिधि अभय रंजन, राहुल सिंह, रवि सिंह एवं संदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी ने अतिथि का स्वागत कर संस्थान की उपलब्धियों और गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया।
क्रिस्टल पाठशाला में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, स्पोकन इंग्लिश, न्यूज़ रीडिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग एवं सोशल मीडिया प्रमोशन जैसे आधुनिक कोर्स कराए जाते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय चैनलों के लिए टीवी एंकरिंग के क्षेत्र में भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
संस्थान के कई विद्यार्थी वर्तमान में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और मीडिया संस्थानों में कार्यरत हैं। क्रिस्टल पाठशाला की शाखाएँ दिल्ली के अशोक नगर और नोएडा में संचालित हैं। साथ ही, क्रिस्टल पाठशाला एवं एएनपी ग्लोबल का संयुक्त स्टूडियो भी संचालित किया जा रहा है, जहाँ पॉडकास्ट, न्यूज़ और इंटरव्यू जैसी सेवाएँ उपलब्ध हैं।