“हरे कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा इस्कॉन नोएडा, स्थापना दिवस पर उमड़ा भक्तों का सैलाब।

✍️योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Iskcon Noida : इस्कॉन नोएडा में नित्यानंद त्रयोदशी तथा इस्कॉन नोएडा अपना 12वाँ स्थापना दिवस(ब्रह्मोत्सव) का उत्सव अत्यंत भव्यता और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर की सजावट और आध्यात्मिक कार्यक्रमों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और इस मंदिर का लोकार्पण आज सेठीक 12 वर्ष पूर्व नित्यानन्द त्रयोदशी के पावन अवसर पर किया गया था। बता दें कि नित्यानन्द प्रभु को भगवान बलराम का अवतार माना जाता है। जिस प्रकार द्वापर में बलराम जी ने कृष्ण का साथ दिया‌ ठीक उसी प्रकार कलयुग में चैतन्य महाप्रभु के साथ नित्यानन्द प्रभु ने ‘हरि नाम’ के माध्यम से धर्म की स्थापना की और परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज ने इस दिन को इसलिए चुना ताकि श्रील प्रभुपाद की शिक्षाओं के अनुरूप नोएडा के हर घर तक कृष्ण भक्ति पहुँचाई जा सके।

प्रमुख उपलब्धियाँ!

पिछले 12 वर्षों में मंदिर ने दो प्रमुख स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया है‌ पहला फूड फॉर लाइफ (Food for Life) हज़ारों ज़रूरतमंदों को शुद्ध सात्विक भोजन का वितरण‌ किया और भगवद गीता और वेदों के ज्ञान के माध्यम से लोगों के जीवन में आध्यात्मिक शांति लाना।

हरे कृष्ण” के कीर्तन से गुंजायमान रहा इस्कॉन-?

सुबह 10 बजे भगवान का पंचगव्य (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) तथा ताजे फलों के रसों से अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “हरे कृष्ण” के कीर्तन से गुंजायमान रहा और इस्कॉन नोएडा में श्रील प्रभुपाद के शिष्य परम पूज्य नवयोगेन्द्र स्वामी महाराज ने बताया कि नित्यानंद प्रभु करुणा के अवतार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विश्व शांति के लिए कृष्ण भक्ति का प्रचार अनिवार्य है और दोपहर 12:30 बजे महाआरती हुई, जिसमें भगवान को 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। भगवान ने इस अवसर पर विशेष रूप से तैयार की गई नई पोशाक धारण की थी और कीर्तन के दौरान भक्तों ने झूमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.