Noida News : सेक्टर-113 पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida Crime: नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें और 02 अवैध चाकू बरामद किए हैं‌ और पुलिस ने इनको ग्राम सर्फाबाद नोएडा से गिरफ्तार किया है
और दोनों की पहचान मौहम्मद नौशाद उर्फ गोलू (23 वर्ष) निवासी गीता कॉलोनी दिल्ली तथा धीरज उर्फ बाबे (21 वर्ष) मूल निवासी एटा, वर्तमान में सेक्टर-121, के रूप में हुई है।

एडिशनल डीसीपी नोएडा ने क्या कुछ बताया!

एडिशनल डीसीपी नोएडा शैव्या ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर 11 विभिन्न ब्रांडों की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जो नोएडा और आस-पास के क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। इसके अलावा,डराने-धमकाने और अपराध में इस्तेमाल होने वाले 02 अवैध चाकू भी जब्त किए गए हैं और दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी और शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.