Noida News : सेक्टर-120 RG रेजिडेंसी में आग, प्रशासन और दमकल मौके पर।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: नोएडा के सेक्टर-120 स्थित RG रेजिडेंसी (RG Residency) सोसाइटी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बता दें कि आग सोसाइटी के टावर-G के एक फ्लैट में लगी है और सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुँच गईं और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

दमकल विभाग ने उठाए एहतियाती कदम!

एहतियात के तौर पर टावर की बिजली सप्लाई काट दी गई है और निवासियों को इमारत से बाहर निकलने के निर्देश दिए गए हैं और वर्तमान में किसी के फंसे होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और दमकल विभाग इसकी जांच कर रहा है और आग लगने की शुरुआती वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।