युवराज मेहता मौत केस: MZ Wiztown के निदेशक अभय कुमार की जमानत खारिज, 13 फरवरी को अगली सुनवाई।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Yuvraj Mehta incident: नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की निर्माणाधीन गड्ढे में डूबने से हुई मौत के मामले में आज, 2 फरवरी 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में सुनवाई हुई। बता दें कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एमजेड विजटाउन (MZ Wiztown) के निदेशक अभय कुमार की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है‌ और
आरोपी की रिमांड बढ़ाने की मांग पर विचार करते हुए अदालत ने फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में ही रखने का निर्देश दिया है।

अगली सुनवाई कब होगी!

इस मामले की अगली सुनवाई अब 13 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है और गौरतलब है कि इसी मामले में लोटस ग्रीन बिल्डर के दो अन्य आरोपियों,रवि बंसल और सचिन करणवाल को पहले ही सशर्त जमानत मिल चुकी है और यह मामला तब चर्चा में आया जब 16 जनवरी की रात भारी कोहरे के कारण युवराज मेहता की कार निर्माणाधीन बेसमेंट के गहरे गड्ढे में गिर गई थी, जिसमें डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.