Noida News : इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, सेक्टर-63 पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida Crime: थाना सेक्टर-63 पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर जालसाज गुड्डू आलम को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गुड्डू आलम (डायरेक्टर, i Home Master Private Limited), निवासी चिपियाना खुर्द, बिसरख निवासी हैं और थाना -63 पुलिस ने इसको जी-172 से गिरफ्तार किया है।

अपराध का तरीका

अभियुक्त अपनी कंपनी i Home Master Private Limited के माध्यम से लोगों को इंटीरियर डिजाइनिंग के काम का झांसा देता था। उसने करीब 20 लोगों से अनुबंध कर लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी की और पैसे लेने के बाद अभियुक्त काम शुरू नहीं करता था। जब ग्राहक अपना पैसा वापस मांगते, तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज देता था।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने क्या कुछ बताया!

पुलिस ने अभियुक्त के पास से 06 मॉनीटर, 06 सीपीयू, 06 कीबोर्ड और 01 मोबाइल फोन बरामद किया है और ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट मालिक से भी 10 लाख रुपये हड़पने के मामले में थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज था और पुलिस अब इस गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।