Noida News : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चला सख्त ट्रैफिक अभियान।

:- शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती, 482 वाहन सीज

Traffic rules : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ (Operation Safe Street) के तहत एक व्यापक अभियान चलाया गया और यह अभियान नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तीनों जोन में कुल 1,330 स्थानों पर सघन चेकिंग की गई और नियमों के उल्लंघन पर कुल 67,480 वाहनों का चालान (ई-चालान सहित) किया गया।

661 लोग शराब के नशे में वाहन चलाते मिले!

चेकिंग के दौरान 661 वाहन चालक नशे की हालत में पाए गए, जिनके विरुद्ध MV एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई हुई। इसके अतिरिक्त, 482 वाहनों को सीज किया गया और धारा 292 BNS (अश्लीलता/सार्वजनिक उपद्रव से संबंधित) के अंतर्गत 5,484 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 260 व्यक्तियों पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई और नोएडा पुलिस द्वारा सेक्टर-18, गार्डन गैलेरिया,और परी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]