होली पर सावधानी जरूरी : नोएडा जिला अस्पताल के CMS डॉ. अजय राणा ने बताए त्वचा और आंखों की सुरक्षा के उपाय।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस (CMS) डॉ.अजय राणा ने होली के पर्व पर आम लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव साझा किए हैं।बता दें कि होली खेलने से पहले पूरे शरीर और बालों पर सरसों या नारियल का तेल अच्छी तरह लगाएं ताकि इससे रंगों का हानिकारक प्रभाव त्वचा की गहराईतक नहीं पहुँचते है और रंग छुड़ाना आसान हो जाता है और रंगों के सीधे संपर्क से बचने के लिए पूरी आस्तीन वाले और शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनना बेहतर होता है और चटक और पक्के रंगों (पेंट, ग्रीस आदि) के बजाय केवल हर्बल गुलाल या फूलों की होली को प्राथमिकता दें और होली खेलने के बाद रंगों को छुड़ाने के लिए कठोर साबुन या डिटर्जेंट का उपयोग न करें, इससे त्वचा छिल सकती है और इसके बजाय क्लींजिंग मिल्क या बेसन-दही के उबटन का प्रयोग करें।

आंखों और कानों का बचाव!

यदि गलती से आंखों में रंग चला जाए, तो उसे रगड़ने के बजाय तुरंत ठंडे और साफ पानी के छींटें मारें और आंखों को सुरक्षित रखने के लिए सनग्लासेस पहनकर ही होली खेलें और सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति (जैसे चोट लगना या त्वचा में जलन) से निपटने के लिए जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम और इमरजेंसी वार्ड को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है