यूट्यूबर सलीम वास्तिक अटैक केस : दूसरा आरोपी गुलफाम भी पुलिस मुठभेड़ में ढेर।

✍️ योगेश राणा

:- 10 स्पेशल टीमों के बाद पुलिस को मिली सफलता

:- इससे पहले 1 मार्च की रात एनकाउंटर में मारा गया था आरोपी जीशान

न्यूज़ डायरी टुडे, गाजियाबाद।

उत्तर प्रदेश: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस हमले के दोनों मुख्य आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बता दें कि सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा मुख्य आरोपी और जीशान का सगा भाई गुलफाम भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है और पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी और उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था और इससे पहले 1 मार्च 2026 की रात को गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान जीशान को ढेर कर दिया गया था। जीशान पर भी 1 लाख रुपये का इनाम था और इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस की 10 विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।

यूपी पुलिस की जांच जारी!

पुलिस जांच के अनुसार, सलीम वास्तिक (जो खुद को ‘एक्स-मुस्लिम’ बताते हैं) के धार्मिक प्रथाओं की आलोचना करने वाले विवादित वीडियो के कारण उन पर यह हमला किया गया था और 27 फरवरी 2026 की सुबह लोनी स्थित ऑफिस में घुसकर दोनों भाइयों ने सलीम पर चाकू और धारदार हथियारों से 14 से ज्यादा वार किए थे। हमले के बाद वे खून से सने कपड़ों में बाइक से फरार हो गए थे, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई और शुरुआती जांच में आरोपियों का संबंध एक कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन और टेलीग्राम पर सक्रिय संदिग्ध समूहों से होने की बात सामने आई है और फिलहाल सलीम वास्तिक का दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहाँ उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।