✍️ योगेश राणा
विश्व कप विजेता कपिल देव की पहल, ग्रेटर नोएडा में खुलेगा अत्याधुनिक KDSG अस्पताल
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, (5मार्च 2026 को) ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में स्थित नवनिर्मित KDSG सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह अस्पताल विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और उद्योगपति सुनील कुमार गुप्ता की एक साझा पहल है। बता दें कि यह अस्पताल 350 बेड की क्षमता वाला है, जिसे लगभग ₹200 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है और यहाँ कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), ऑन्कोलॉजी (कैंसर), न्यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसी महत्वपूर्ण श्रेणियों में उन्नत उपचार उपलब्ध होगा और अस्पताल ‘सर्जन-एलईडी’ (Surgeon-led) मॉडल पर आधारित है और हाई-टेक मशीनों से लैस है और इस अस्पताल का परिचालन अजिंक्य डीवाई पाटिल हेल्थकेयर (Ajeenkya DY Patil Healthcare) द्वारा किया जा रहा है।
अस्पताल का महत्व!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कपिल देव ने इस परियोजना के माध्यम से शहर से गांव तक ‘एथिकल’ और किफायती इलाज पहुँचाने का लक्ष्य रखा है और यह अस्पताल ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक आधुनिक चिकित्सा केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा।