Loharli टोल प्लाजा पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 570 पेटी शराब जब्त।

✍️ योगेश राणा

:- थर्माकोल की आड़ में शराब की बड़ी खेप बरामद; आबकारी विभाग ने लोहारली टोल पर पकड़ी 570 पेटी अवैध शराब

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida:नोएडा के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। लुहारली (Loharli) टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 570 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। तस्करों ने इस खेप को छुपाने के लिए थर्मोकोल की आड़ ली थी, ताकि पुलिस और आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोंकी जा सके। बता दें कि बीती रात लोहारली टोल के पास चेकिंग के दौरान टीम ने एक संदिग्ध अशोक लीलैंड ट्रक (ट्रक नंबर MH 40 CT 5943) को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर पाया गया कि शराब माफिया ने बड़ी चालाकी से शराब की पेटियों को थर्मोकोल की बोरियों के पीछे छिपा रखा था और टीम ने ट्रक से भारी मात्रा में ‘फॉर सेल इन पंजाब’ (पंजाब में बिक्री हेतु) मार्का शराब बरामद की है‌ इस में रॉयल स्टैग व्हिस्की 154 पेटियाँ (विभिन्न साइज),रॉयल चैलेंज 81 पेटियाँ,मैक डॉवेल्स नो वन की 188 पेटियाँ,स्टर्लिंग रिजर्व 30 पेटियाँ और बियर (थंडरवोल्ट और किंगफिशर) 117 पेटियाँ बरामद की है‌।

फरार आरोपियों पर कानूनी शिकंजा!

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान चालक मौके से भागने में सफल रहा और आबकारी विभाग ने ट्रक मालिक और फरार चालक के विरुद्ध थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्ध नगर में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। विभाग द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी और तस्करी के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।