Cyber Fraud Alert : नोएडा में टूर पैकेज स्कैम का खुलासा, लाखों की ठगी।

✍️ योगेश राणा

:- विदेश यात्रा का सपना दिखाकर लाखों डकारने वाला ‘साइबर ठग’ गिरफ्तार, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर फंसाता था जाल में

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा

Noida: थाना साइबर क्राइम पुलिस ने टूर एंड ट्रेवल पैकेज के नाम पर मासूम लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को धर दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आदित्य राज (पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने आम्रपाली सोसाइटी से इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इनपुट की मदद से गिरफ्तार किया। बता दें कि अभियुक्त बेहद शातिराना तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाता था पहले वह फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल पर सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम और यूरोप जैसे देशों के ‘कम्प्लीट टूर पैकेज’ के आकर्षक विज्ञापन चलाता था और जब लोग विज्ञापनों को देखकर संपर्क करते, तो उन्हें फर्जी बुकिंग कन्फर्मेशन दिखाकर विश्वास में लिया जाता और बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करा लिए जाते हैं और पैसे मिलने के बाद, अभियुक्त बुक किए गए टिकटों को खुद ही कैंसिल करवा देता था और उनका रिफंड अपने पास रख लेता था, जिससे यात्रियों को अंतिम समय पर ठगी का पता चलता था।पुलिस ने अभियुक्त के पास से 03 मोबाइल फोन और 01 लैपटॉप बरामद किया है और शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह अब तक विभिन्न लोगों से लगभग 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है।

डीसीपी साइबर की आम लोगों से खास अपील!

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने आम नागरिक से अपील की है कि सोशल मीडिया पर विज्ञापित लुभावने टूर पैकेजों से सावधान रहें। भुगतान करने से पहले एजेंट की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें और केवल अधिकृत ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से ही लेन-देन करें।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.