Noida News :वकीलों की आम सभा में संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन, 18 मार्च को अगली बैठक।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर की आम सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी) एडवोकेट द्वारा की गई। बैठक में अधिवक्ता फरीद अहमद के साथ हुई मारपीट और अवैध हिरासत के मामले को लेकर वकीलों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बता दें कि सूरजपुर जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता फरीद अहमद को बिसरख थाना पुलिस द्वारा उनके घर से उठाकर हिरासत में लेने और मारपीट करने के मामले पर बैठक में चर्चा हुई। वकीलों ने पुलिस की इस कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की और आपको बता दे की इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने दो सब-इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल समेत कुल चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि, अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखा है और बैठक के दौरान बार के आगामी चुनाव और सदस्यता सूची की पारदर्शिता को लेकर भी सदस्यों ने सवाल उठाए। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि न्यायिक कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगली बैठक की घोषणा!

चैंबर निर्माण के लंबित मुद्दों के समाधान के लिए एसोसिएशन ने अगली बैठक 18 मार्च 2026 को बुलाई है, जिसमें निर्माण कार्य की प्रगति और रणनीति पर चर्चा की जाएगी और अधिवक्ताओं के इस कड़े रुख के कारण सूरजपुर कोर्ट परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही और विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य भी प्रभावित हुआ।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]