Noida International Airport : 20 KM क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण पर रोक, DM मेधा रूपम सख्त

:- एयरपोर्ट संचालन से पहले प्रशासन सख्त, ड्रोन और लेजर पर लगा बैन

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के सुरक्षित संचालन और पर्यावरणीय मानकों को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में एयरपोर्ट इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी (AEPC) और एनवायरनमेंट मैनेजमेंट कमेटी (AEMC) के साथ सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बता दें कि जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसियों को सतर्कता बरतने और आपातकालीन स्थितियों के लिए मजबूत समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Swift Response) सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए और एयरपोर्ट के आसपास पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया। विमान संचालन में बाधा न आए, इसके लिए पक्षियों और आवारा जानवरों के नियंत्रण के साथ-साथ जलभराव की रोकथाम के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिए गए।

एयरपोर्ट के 20 किलोमीटर के दायरे में बिना अनापत्ति के निर्माण की अनुमति किसी को भी नहीं : डीएम नोएडा

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि एयरपोर्ट के 20 किलोमीटर के दायरे में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के किसी भी निर्माण कार्य पर सख्त रोक लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन और लेजर गतिविधियों पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिल चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके जल्द ही उद्घाटन की संभावना है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]