यूपी सरकार के सफल कार्यकाल पर CM योगी का बड़ा ऐलान, देश को मिलेगा सबसे बड़ा एयरपोर्ट।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Jewar Airport: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस भव्य समारोह के लिए औपचारिक निमंत्रण भेज दिया है। बता दें कि यह घोषणा मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार (योगी 2.0) के तीन साल पूरे होने और कुल नौ साल के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की है और पहले चरण में यह एयरपोर्ट एक रनवे के साथ सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा और एयरपोर्ट को DGCA से एयरोड्रम लाइसेंस और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से जरूरी सुरक्षा मंजूरियां मिल चुकी हैं, जिससे उड़ानों का रास्ता साफ हो गया है और उद्घाटन के बाद अगले 45 दिनों के भीतर मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे 10 प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है और इस एयरपोर्ट के शुरू होने से उत्तर प्रदेश के राजस्व में भारी बढ़ोतरी और पश्चिमी यूपी में रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होने का अनुमान है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.