Noida News : नोएडा मीडिया क्लब मनाएगा होली-ईद मिलन समारोह, विधायक पंकज सिंह को दिया आमंत्रण।

✍️ योगेश राणा।

:- नोएडा मीडिया क्लब 22 मार्च को मनाएगा होली-ईद मिलन समारोह

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नोएडा मीडिया क्लब द्वारा आगामी 22 मार्च को ‘होली एवं ईद मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा के विधायक पंकज सिंह से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए ससम्मान आमंत्रित किया। बता दें कि प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को समारोह के स्वरूप और इसके पीछे छिपे सामाजिक संदेश की विस्तृत जानकारी दी। मीडिया क्लब की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए विधायक पंकज सिंह ने कहा, “होली और ईद जैसे पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विविधता और आपसी प्रेम के प्रतीक हैं। इस तरह के मिलन समारोह समाज को जोड़ने और आपसी एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से समाज में जाने वाले सकारात्मक संदेश की प्रशंसा भी की।

नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नोएडा विधायक पंकज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति से न केवल कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी, बल्कि पत्रकारों और समाज के अन्य वर्गों के बीच उत्साह का संचार भी होगा और इस मुलाकात के दौरान नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव जयप्रकाश सिंह, सचिव जगदीश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिन्हा, हरवीर चौहान, राहुल चौहान, योगेश राणा, दीप चौधरी सहित क्लब के कई अन्य सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.