October 12, 2026

देश के 18 प्रदेशों के स्वादिष्ट व्यंजनों से सजा फूड कोर्ट बना सरस आजीविका मेले का आकर्षण

0
IMG-20220227-WA0140

सरस आजीविका मेले में आकर्षण का केंद्र बना फूड कोर्ट

एक छत के नीचे मिला देश के 18 प्रदेशों का स्वाद

नोएडा। सरस आजीविका मेले में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। छुट्टी के दिन लोगों ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया। एक और जहां विभिन्न प्रदेशों के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे वहीं दूसरी ओर फूड कोर्ट मैं भी लोगों ने विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों का स्वाद चखा। विशेष तौर से पंजाब हरियाणा राजस्थान के व्यंजनों पर लोगों की भीड़ लगी रही।

केरल कोच्चि के जूस कॉर्नर ने बनाई अलग पहचान


यह ट्रांसजेंडर ग्रुप का केरला कोच्चि का जूस कॉर्नर प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस जूस कॉर्नर में विभिन्न प्रकार के फल व हर्बल जूस उपलब्ध हैं साथ ही इस ग्रुप को चलाने वाले समूह मैं सभी ट्रांसजेंडर है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रयास व सहयोग और केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ट्रांसजेंडर ग्रुप ने सभी सदस्यों को स्वावलंबी बनाने में सहयोग दिया है 4 वर्षों से कोच्चि कलेक्ट्रेट मे भी एक जूस कॉर्नर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। यहां 60 प्रकार के जूस उपलब्ध यह। सरस आजीविका मेले में व्यंजनों के साथ फूड कोर्ट में केरला कोच्चि जूस कॉर्नर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है वही अरुणाचल प्रदेश की बंबू ( बांस )खिचड़ी को भी लोगों ने खासा पसंद किया


इस साल, यह आयोजन 100 से अधिक खाद्य सेवा महिला उद्यमियों को एक साथ लाया है, जो 18 राज्यों के हैं, जो जनता के लिए स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी पारंपरिक खाद्य संस्कृति को साझा कर रहे हैंे। सबसे अधिक ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली ये महिला समूह पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं जिन्होंने आजीविका इंडिया फूड कोट इंडिया ऑन योर प्लेट के नारे को और अधिक अर्थ देते हुए कार्यक्रम में भाग लेने में रुचि और उत्साह दिखाया है। कोविड 19 महामारी अधिकांश उद्यमों के लिए एक चुनौतीपूर्ण अवधि साबित हुई है और यह मंच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपने कौशल का प्रदर्शन करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। इस आयोजन में भारी भीड़ को आकर्षित करने की उम्मीद है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed