नोएडा सेक्टर 62 एक्सपोसेंटर में 27 मई को होगी डायनासोर प्रदर्शनी


नोएडा :- नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक्सपो सेंटर में 27 मई को आयोजित होने वाली डायनासोर प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र साबित होगी। इस प्रदर्शनी का आयोजन अफ्रीका की डिनो एक्सपो द्वारा किया जा रहा है। भारत में डायनोसोर पर यह पहली प्रदर्शनी है। जो नोएडा में आयोजित की जा रही है।

जय मनीष शर्मा ने दी जानकारी


आज सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एक्सपो सेंटर के निदेशक जय मनीष शर्मा ने यह जानकारी दी।
पत्रकार वार्ता में आयोजन कमेटी की मुखिया रंजना चितकारा व चारू वाष्र्णेय ने बताया कि यह प्रदर्शनी 26 जून तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की आदमकद डायनासोर की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए जहां पर आम लोगों के लिए टिकट की व्यवस्था रहेगी। वहीं दिल्ली तथा एनसीआर के पब्लिक स्कूलों में छात्रों को मुफ्त टिकट की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र साबित होगी वही डायनासोर के बारे में लोगों को विभिन्न तरह की जानकारियां भी उपलब्ध कराएगी

चारु वार्ष्णेय ने बताया

न्यूज़ डायरी टुडे से बातचीत करते हुए चारु वार्ष्णेय ने बताया कि सभी टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी साथ ही यह भी ध्यान रखा जाएगा कि प्रदर्शनी के टिकट की कीमत कम से कम हो ताकि सभी लोग इसका अनुभव कर पाए और डायनासोर से जुड़ी सटीक जानकारी भी उन्हें मिल पाए


इस मौके पर डिनो एक्सपो के चेयरमैन डेविड हून ने भी अफ्रीका से ऑनलाइन पत्रकारवार्ता में शिरकत की।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *