Asia Cup final : सिराज की तूफानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज ढेर

:- श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर भारत ने रचा इतिहास

दिल्ली :- बारिश के कारण एशिया कप का फाइनल कुछ देरी से चालू हुआ जिसमें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया इसके बाद श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2014 में भारत के खिलाफ मीरपुर में 58 रन बनाए थे। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। जिसका आज भारतीय टीम ने बदला लिया और अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर है। अब भारतीय टीम बल्लेबाजी करनी उतरेगी और एक आसान जीत दर्ज कर कर हो सकता है भारतीय टीम आठवीं बार एशिया कप को अपने नाम करें। सिराज ने अपने 7 ओवरों में 21 रन देकर 6 विकेट झटके है

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.