October 10, 2026

(bluelinemetroslowdown) दिल्ली ब्लू लाइन मेट्रो में तकनीकी गड़बड़ी, कई घण्टों से यात्री परेशान

0
IMG_20220719_111418

DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली/नोएडा:- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्लू लाइन मेट्रो में मंगलवार सुबह से ही आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ब्लू लाइन मेट्रो देरी से चल रही है। इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक के बीच आई इस खराबी के कारण न सिर्फ लोगों को कई स्टेशनों पर भीड़ में फंसना पड़ रहा है,तो अधिकांश लोग अपने ऑफिस के लिए लेट हुए। खास तौर पर दिल्ली नोएडा रुट पर सुबह ऑफिस जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि डीएमआरसी की तरफ से सुबह ही इस बाबत सूचना जारी कर दी गई थी। एक ट्वीट के जरिए DMRC ने बताया कि इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक की सेवाओं में देरी  है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य तौर पर चल रही हैं। 

पहले भी आती रहीं हैं समस्याएं:

बता दें कि 6 जून की शाम को भी ब्लू लाइन मेट्रो सेवा बाधित हो गई थी। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास ओवरहेड इक्वीपमेंट (ओएचई) टूटने से नोएडा और वैशाली से लेकर द्वारका तक आने और जाने के दोनों रूटों पर लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक यात्री परेशान हुए थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed