Noida News : पत्रकारों पर छापेमारी के विरोध में कॉंग्रेस का राष्ट्रपति को ज्ञापन


नोएडा :- शुक्रवार को गौतम बुध नगर जिला/ महानगर कांग्रेस के द्वारा सूरजपुर स्थित ज़िलाधिकारी कार्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई छापे मारी के दौरान उनके लैपटॉप मोबाइल और इलेक्ट्रिक उपकरण जब्त किए गए। सोशल मीडिया के द्वारा जनमानस की आवाज उठाई जा रही है, उसी को दबाने के लिए भाजपा पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है । रामकुमार तंवर ने बताया कि हमने जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की है कि केंद्र सरकार के इशारे पर पत्रकारों पर की जा रही उक्त करवाई तुरंत बंद कराए जाने हेतु संबंधित आवश्यक निर्देश निर्गत करने का कष्ट करे। जिससे देश की मीडिया स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर सके । स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन हो सके । इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा , जिला उपाध्यक्ष रिजवान चौधरी,महासचिव जितेन्द्र चौधरी,जिला उपाध्यक्ष बॉबी प्रधान जिला उपाध्यक्ष राम भरोसे शर्मा , एससी एसटी जिला अध्यक्ष धर्म सिंह वाल्मीकि, ओबीसी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी , महिला जिला अध्यक्ष राधा रानी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष हेमचंद नगर, जिला महासचिव कपिल भाटी, जिला महासचिव मुकेश शर्मा ,कांग्रेस के प्रवक्ता कुलदीप मलिक , दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष नितेश शर्मा , जिला सचिव नितिन चौधरी , जितेंद्र शर्मा , राजकुमार मकोड़ा आदि समस्त कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]