October 12, 2026

दिल्ली के पंजाबी बाग में मेट्रो पिलर से टकराई DTC बस, एक महिला की मौत, 24 लोग

IMG_20240722_170657


नई दिल्ली।
वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सोमवार को एक डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस का अचानक से संतुलन बिगड़ गया और वो सीधे मेट्रो पिलर से टकरा गई. जिसके कारण बस में बैठे करीब 24 यात्री घायल हो गए। एक की मौत हुई है. इस दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रफ्तार तेज होने की वजह से डीटीसी बस मेट्रो पिलर से जा टकराई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुल 24 लोग घायल हुए हैं।

वेस्ट जिले के डीसीपी विचित्रवीर से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से 14 लोगों को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 10 यात्रियों को आचार्य भिक्षु अस्पताल मोती नगर में भर्ती कराया गया है। हादसे में 45 साल एक महिला की मौत हो गई जबकि 55 साल के एक पैसेंजर महाराजा अग्रसेन की आईसीयू में भर्ती हैं।

शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बस हादसे की जानकारी मिली। यह बस रूट नंबर 939, जो मंगोलपुरी से आनंद विहार के बीच चलती है। हादसे के वक्त आनंद विहार जा रही थी। वह मेट्रो पिलर 146 से टकरा गई उसे दौरान बस के ठीक पीछे चल रहा एक ऑटो रिक्शा भी बस के पीछे से टकरा गया।

इस हादसे में बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल हुए हैं। पुलिस ने पंजाबी बाग थाने में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। क्राइम टीम को मौके पर इंस्पेक्शन के लिए बुलाया गया है ताकि यह पता चल सके कि इस हादसे की वजह क्या थी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed