Noida News : कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी की 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

:- सुंदर भाटी पर दर्ज है 50 से अधिक अपराधिक मामले


नोएडा :- मंगलवार को कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट न्यायालय के आदेश पर बड़ा एक्शन लिया गया है। सुंदर भाटी की दिल्ली के मयूर विहार में संपत्ति है। जिसको गौतमबुद्ध नगर ने कुर्क किया है। बताया जा रहा है कि सुंदर भाटी की दिल्ली में एक कोठी है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। गैंगस्टर एक्ट के तहत सुंदर भाटी के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मयूर विहार में सुंदर भाटी के नाम से 150 वर्ग गज का प्लॉट है। जिस पर चार मंज़िला मकान बना हुआ है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर की अदालत ने 21 मई 2023 को यह प्रॉपर्टी कुर्क करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के सापेक्ष पूर्वी दिल्ली में गीता कॉलोनी के जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त करने के लिए 5 जून को आदेश पत्र भेजा गया था। पुलिस कमिश्नर की ओर से गीता कॉलोनी के जिलाधिकारी को बताया गया था कि यह संपत्ति गैंगस्टर सुंदर भाटी ने आपराधिक कृत्यों के ज़रिये हासिल की है। यह प्रॉपर्टी उसी के नाम है। सुंदर भाटी की पुत्री भावना भाटी इस संपत्ति में प्रतिपक्षी है। भावना भाटी को भी कुर्की और कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है है। गैंगस्टर अधिनियम के तहत संपत्ति कुर्क करने का यह मुक़दमा ज़ेवर कोतवाली पुलिस ने दायर किया था। अब मंगलवार को ज़ेवर कोतवाली पुलिस ने यह संपत्ति कुर्क कर ली है।

सुंदर भाटी को हाल ही में गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय ने हरेंद्र प्रधान हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसके बाद से वह जेल में है। वर्तमान में सुंदर सोनभद्र की जिला जेल में बंद है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]