तिहाड़ में कम हुआ केजरीवाल का वजन तो भड़की उनकी मंत्री , जेल प्रशासन ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन


नई दिल्ली।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ने और वजन कम होने की खबर सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने उनके स्वास्थ को बुधवार को अपडेट जारी की है। ​जेल प्रशासन की ओर से जारी अपडेट में बताया गया है कि सोमवार (1 अप्रैल) को अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल पहुंचे थे। उस दिन दो डॉक्टर्स ने उनका चेकअप किया था। बुधवार को भी उनकी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल आई है।
सीएम अरविंद केजरीवाल का जेल में आने से लेकर अभी तक उनका वजन 65 किलोग्राम बना हुआ है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कोर्ट के आदेश पर उन्हें घर का बना भोजन दिया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ मेडिकल के सारे पैरामीटर्स के हिसाब से नॉर्मल हैं।
वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा कि ईडी ने जिस दिन कस्टडी में लिया था, उस दिन केजरीवाल का वजन 69.5 किलोग्राम था। आज केजरीवाल का वजन 65 किलोग्राम है। अरविंद केजरीवाल का 12 दिन में 4.5 किलोग्राम वजन कम हुआ है। आतिशी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल एक सेवेयर डायबिटिक हैं। स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घण्टे लगे रहते थे। गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को ख़तरे में डाल रही है।
अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ़ नहीं करेगा।