Crime : इंस्टाग्राम पर रील बनाना बना मां-बेटी की हत्या की वजह, शक के चलते पति ने फावड़े से पत्नी और बेटी को काट डाला

HIGHILIGHTS

:- ई-रिक्शा वाले ने पत्नी और बेटी की हत्या

:- इंस्टाग्राम पर रील बनाना बना हत्या का वजह

:- पत्नी के अफेयर को लेकर था पति को शक


गाजियाबाद :- गाजियाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां इंस्टाग्राम की ग्लैमरस रील्स मां बेटी की हत्या की वजह बन गया। रील्स देखकर पति को पत्नी के कैरेक्टर पर शक हो गया। उसने पत्नी को रील्स बनाने के लिए मना किया। लेकिन, वह नहीं मानी। कुछ ऐसा ही 15 साल की बेटी के साथ भी था। वह भी मां के साथ रील्स बनाती थी।


   रिक्शावाले की पत्नी के मॉडर्न लुक को लेकर आस – पास के लोग भी तरह – तरह के सवाल उठाने लगे। इसी वजह से पति – पत्नी के बीच रोज लड़ाइयां होने लगीं। गुरुवार रात को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो उसने पत्नी बेटी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र के सद्दीकनगर की है। यहां शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रेखा पाल 35 साल और बेटी ताशु 15 साल के शव घर में पड़े मिले। रेखा की लाश फस्र्ट फ्लोर पर कमरे में और ताशु की लाश छत पर थी।

अफेयर के शक के चलते पति-पत्नी में होता रहता था विवाद
पुलिस पूछताछ में संजय पाल ने बताया, रेखा से मेरी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। पहले मैं घर के नीचे ही कन्फेक्शनरी की शॉप चलाता था। कोरोना में मेरी दुकान बंद हो गई। इसके बाद मैं घर चलाने के लिए ईरिक्शा चलाने लगा। उसने बताया कि मेरे दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। एक घर में होने के बावजूद हम दोनों अलग-अलग रहते थे। पुश्तैनी घर में मैं ग्राउंड फ्लोर पर और पत्नी फस्र्ट फ्लोर पर कमरे में बेटी के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक, जिस मकान में वारदात हुई, यहां सिर्फ  संजय पाल, पत्नी रेखा, बेटी और बेटा रहते थे। नजदीक ही एक दूसरा मकान है, जहां पर संजय के मां – बाप रहते थे। वारदात के वक्त संजय का बेटा अपने दादा – दादी के घर पर गया हुआ था। वह 12वीं क्लास में पढ़ता है। उसके जाते ही संजय को पत्नी और बेटी को मारने का मौका मिल गया था और उसने वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी संजय ने पुलिस को बताया कि रेखा पहले नोएडा में जॉब करती थी। कोरोना के चलते उसकी नौकरी चली गई थी। जॉब नहीं होने के बावजूद वह अक्सर पालतू डॉग को घुमाने के बहाने नोएडा जाती थी। यह बात उसे अखरती थी। कुछ लोगों ने संजय को बताया था कि उसकी बीवी का कैरेक्टर अच्छा नहीं है। वह उनकी बातों पर भरोसा करने लगा। धीरे-धीरे उसका शक बढ़ता चला गया। पुलिस ने बताया कि रिक्शा चलाने वाले संजय का शक तब और बढ़ गया जब उसने अपनी पत्नी और बेटी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखी तो यह देखकर संजय के होश उड़ गए। जैसे – तैसे दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने वाले रिक्शा चालक संजय की बीवी रेखा ने इंस्टाग्राम पर मॉर्डन लुक वाली रील्स बना रखी थीं। एक से बढक़र एक शानदार ड्रेस में वो रील्स बनाती थी। इंस्टाग्राम पर रेखा के 959 और उसकी बेटी ताशु के 1255 फॉलोअर्स थे। तो यही सोशल मीडिया और शक बना उनकी मौत का कारण।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.