October 11, 2026

ईडी समन पर भड़के संजय राउत

0
IMG_20220627_224018
IMG_20220627_224018


कह दी सर कलम करने की बात
महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र में सियासी तूफान के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने समन जारी क्या जारी किया, संजय राउत पूरी तरह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। सांसद संजय राउत को मंगलवार सुबह 11 बजे पेश होने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र में बालासाहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें रोकने की साजिश की जा रही है।

ट्वीट कर कही सर कटने की बात:
शिवसेना संजय राउत ने ईडी के समन पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ”मुझे पता चला कि ईडी ने मुझे तलब किया है। महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम हैं। हम, बालासाहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की साजिश है। अगर आप मेरा सिर काट भी दें तो मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं अपनाऊंगा। मुझे गिरफ्तार करो। जय हिन्द!

28 जून का है ईडी का बुलावा:

बता दें कि जमीन घोटाले के एक केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राउत को 28 जून सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा है। ये समन पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में भेजा गया है। ईडी ने पात्रा चॉल लैंड स्कैम मामले में शिवसेना नेता की संपत्ति को पहले अटैच कर चुका है। ईडी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ की थी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed