उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनसत्ता पार्टी : राजा भैया

नोएडा :- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए सरगर्मियां तेज हो गई है चुनावों के लिए हर छोटी बड़ी पार्टी अपना चुनाव प्रचार प्रसार करने में जुट गई है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ की विधानसभा मुंडा सीट से विधायक रघुराज सिंह उर्फ राजा भैया ने पूरी यूपी में जनसत्ता लोक दल यात्रा निकाल रहे हैं और हर जगह पंहुचकर लोगों से वोट मांगकर वोटरों को आश्वासन दे रहे है कि अगर उनकी सरकार बनी तो उन्हें जनता को हर सुविधा मुहैया कराएंगे। इनकी ये यात्रा नोएडा पंहुची जहां पहले मीडिया से वार्ता कर जनता को राजा भैया ने संबोधित किया।

जनता को संबोधित करते समय राजा भैया ने कहा

:- जनता को संबोधित करते समय राजा भैया ने कहा कि वो पूरी यूपी में अपने कार्यकर्ताओ के साथ यात्रा कर रहे हैं। और यूपी की जनता से रूबरू हो रहे हैं। उनकी पार्टी जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। और हर सीट के वोटरों से वो उनका मत मांग रहे हैं। राजा भैया ने कहा कि कथनी और करनी में बहुत अंतर होता है हम करनी पर विश्वास रखते है  कथनी पर बहुत कम

रघुराज सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने बारे में बताया कि वो प्रतापगढ़ की मुंडा सीट से लगातार 1993 से निर्दलीय चुनाव जीत रहे हैं। ऐसा भारत में कभी नही हुआ कि कोई निर्दलीय विधायक लगातर 6 बार चुनाव जीता हो और ये हमने करके दिखाया है। क्योंकि हम जनता में उनके अधिकारों की बात करके उनकी समस्याओं को सुनते है उसका ही ये हमे परिणाम मिलता है नही तो जनता को किसी भी नेता को उखाड़ फेंखने में देर नही लगती। हमे पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता हमे पूर्ण समर्थन देगी

नोएडा के सेक्टर 46 कम्युनिटी सेंटर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो पार्टी के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हुई।

वही आगे जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जनसत्ता दल पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़ेगी हमारी पार्टी किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी, हम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे | प्रोग्राम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजा भैया को माला अर्पण कर खुशी जाहिर की राजा भैया ने गौतम बुध नगर के लोगों से आने वाले चुनाव में उन्हें समर्थन देने की अपील की

कार्यक्रम में मौजूद रहे लोग

राष्ट्रीय महासचिव के.के.ओझा पार्टी के वरिष्ठ नेता अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल ,बृजेश रावत ,जिला अध्यक्ष सतीश चौहान ,जिला प्रधान महासचिव युवराज सिंह आलोक ,सुरेंद्र प्रधान, संदीप चौहान ,अनिल चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *